घर के सामने खड़ी एविएटर स्कूटी की चोरी

दुर्ग। लॉक करके घर के सामने खड़ी कर दी गई एविएटर स्कूटी की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आशुतोष श्रीवास्तव श्याम नगर पोलसाय पारा निवासी है और वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा है। उसकी माता श्रीमती सुभाषिनी श्रीवास्तव के नाम पर पंजीकृत वाहन एविएटर स्कूटी सीजी 07 एल पी 4407 है जिसे प्रार्थी चलाता है। 14 जून की रात को प्रार्थी ने अपनी स्कूटी को घर के बाहर लॉक करके खड़ी कर दिया था।थोड़ी देर बाद जब वह गाड़ी को घर के अंदर करने के लिए बाहर आया तो देखा उसकी एविएटर स्कूटी खड़े किए जगह पर नहीं थी। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *