कच्ची महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को थाना बोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15 लीटर कच्ची शराब एवं बिक्री की रकम जब्त की गई है।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 11 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़े टेमरी चौकी लिटिया सेमरिया थाना बोरी निवासी सूरज बारले 37 वर्ष अपने घर के समय अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गवाह की उपस्थिति में रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर एवं 5 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री से प्राप्त 400 रुपए बरामद किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *