दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत चला जा रहे अभियान में चौकी नगपुरा पुलिस को सफलता मिली है। अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। उनके पास से 78 पौवा शराब एवं बिक्री की रकम जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि 11 जून की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खुर्सीडीह गौठान के पास अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला बिक्री कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गोपी पारधी को पकड़ा। उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला जिसकी कीमत 3,500 रुपए है एवं बिक्री की रकम 200 रुपए को जब्त किया।
इसी तरह दूसरे प्रकरण में पारधी पारा खुर्सीडीह में दबिश देकर आरोपी मानसी पारधी को अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देसी मदिरा मसाला शराब एवं बिक्री की रकम जब्त की गई है। दोनों ही मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34( 2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।