गांजा का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त

दुर्ग। अवैध गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 पुड़िया में 2.506 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री की रकम सहित कुल डेढ़ लाख रूपए मूल्य की सामग्री जब्त की गई है।उक्त कार्रवाई मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को अवैध रूप से गांजा परिवहन एवं विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान रेलवे क्षेत्र माल धक्का के पास पी डब्ल्यू आई कार्यालय के निकट कैलाश नगर से आरोपी को पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की थैली में के अंदर 2.324 किलोग्राम गांजा तथा एक अन्य सफेद झिल्ली में रखा 50 नग गांजा पुड़िया बरामद किया गया है। मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 8000 रुपए नगद भी जप्त किए गए हैं। आरोपी नितेश साहू 20 वर्ष निवासी श्मशान घाट के पास शक्ति नगर दुर्ग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर के एएसआई राजेंद्र तिवारी, आरक्षक जितेश यादव तथा एसीसीयु के प्रधान आरक्षक कौशलेंद्र, आरक्षक नासिर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *