दुर्ग। मामूली बात पर पीड़िता के साथ आरोपी पति एवं उसकी सास ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थिया को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थिया कविता कंडरा ग्राम भाटा चंदखुरी वार्ड नंबर 20 में रहती है और वह गृहणी है। 9 जून की शाम को वह अपने मोबाइल को बनाने के लिए दुकान में दी थी जिसे वह लेने के लिए दुकान गई हुई थी। दुकान से वापस घर आई तो उसका पति किशन सिन्हा ने बोला कि वह बिना बताए कहां चली गई थी।इस पर प्रार्थिया ने कहा कि मैं अपनी सास प्रिया सिन्हा को बता कर गई थी। यह सुनने के बाद उसका पति गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया और उसके पति किशन सिन्हा एवं सास ने मिलकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थिया को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।