मोटरसाइकिल की टक्कर से एक्टिवा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। स्कूटी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे प्रार्थी को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद प्रार्थी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रघुनाथ देवांगन निवासी भरत होटल के सामने वार्ड नंबर 6 कोष्टा पारा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 1 मई की दोपहर को वह अपनी एक्टिवा सी जी 07 ए वी 8054 से राजनांदगांव से दुर्ग आ रहा था। नयापारा रोड पर चंडी तालाब के आगे फोटो स्टूडियो के पास पहुंचा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल चालक में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की एक्टिवा को टक्कर मार दी इससे प्रार्थी सड़क पर गिर गया। उसके हाथ, पैर, सिर आदि में गंभीर चोटे आई। उसका हाथ भी फैक्चर हो गया। शरीर के कई हिस्सों में उसे चोटे आई। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी गुम हो गया। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक वहां से चला गया जिससे प्रार्थी उसकी गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया था। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *