जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने की मारपीट, तोड़ा मोबाइल

दुर्ग। पुरानी बात को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाइल को भी पटक दिया जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया।प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि देवचंद ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह वार्ड नंबर 34 चंडी चौक के पीछे सरस्वती नगर निवासी है और हमाली का काम करता है। 7 जून की रात को 10:00 बजे वह खाना खाकर टहलने चंडी चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सारथी पारा दुर्ग का रहने वाला आरोपी लल्लन सारथी, डमरू सारथी एवं रवि चंद्राकर मिले जो पुरानी बात को लेकर वाद विवाद करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके मोबाइल फोन को पटक दिया।मारपीट में प्रार्थी को चोटे आई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *