दुर्ग। घर में ताला लगाकर मनघटा घूमने जाना सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कौडू कुमार पांडे साकेत कॉलोनी निवासी है और वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुआ है। 5 जून को सुबह 3:00 बजे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर मनघटा घूमने गया हुआ था। 6 तारीख की सुबह 10:00 बजे घर वापस आया तो देखा घर के में दरवाजे में लगा कुंडा टूटा हुआ है। दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। गोदरेज अलमारी व लाकर का ताला खुला हुआ था। अलमारी के अंदर रखे सोने व चांदी के जेवर तथा 55000 रुपए गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।