लाखों रुपए लेकर भी आरोपी पिता- पुत्र ने की धोखाधड़ी, अपराध दर्ज

दुर्ग। भूमि विक्रय के नाम पर 25.51 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पिता पुत्र के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलगांव पुलिस ने भूमि विक्रय एवं नामांतरण के संबंध में छल पूर्वक राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी गण भूपेंद्र कुमार निर्मलकर निवासी चंदखुरी तथा खिलेंद्र कुमार निर्मलकर निवासी चंदखुरी ने भूमि विक्रय एवं नामांतरण प्रक्रिया के दौरान कथित छलकपट एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने की मंशा से धोखाधड़ी किया था। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने पुलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि मौजा चंदखुरी स्थित भूमि को क्रय करने के लिए कुल 25,51,000 रुपए का भुगतान बैंकिंग माध्यम से किया गया था। भूमि का पंजीकृत विक्रय पत्र निष्पादित होने के पश्चात नामांतरण प्रक्रिया के दौरान आपत्ति प्रस्तुत कर नामांतरण निरस्त कराया गया। आरोपियों द्वारा भूमि संबंधित दस्तावेज एवं आपसी सहमति पत्र के आधार पर शिकायतकर्ता को विश्वास में लेकर विक्रय प्रतिफल प्राप्त किया गया तथा बाद में राजस्व प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर भूमि का नामांतरण शिकायतकर्ता के पक्ष में नहीं होने दिया गया। शिकायत एवं प्रस्तुत दस्तावेजों के परीक्षण पर प्रथम दृश्यता अपराध गठित पाए जाने पर थाना पुलगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *