डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल चालक की मौत

दुर्ग। रोड के किनारे लगे डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे त्रिभुवन तिवारी 58 वर्ष जो नगर निगम कमिश्नर का वाहन चालक था बेलोदी मार्ग से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान वह रोड के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया और दूर जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोटे आई। 112 वाहन की मदद से उसे तुरंत अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *