दुर्ग। कोतवाली थाना अंतर्गत सिद्धार्थनगर में शुक्रवार की देर रात दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के साथ हाथ मुक्का,लाठी डंडे, धारदार हथियार से मारपीट किये। मारपीट में लगभग 8 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों को भर्ती रखा गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुरेश परिहार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सिद्धार्थनगर शनिचरी बाजार मे परिवार के साथ रहता है। 5 जून की रात को बच्चों की बात पर से आरोपी देवा कुंडे, भोला कुंडे व अन्य ने अरमान के साथ मारपीट किए एवं उसकी बहू पदमा के साथ भी मारपीट किए। घटना की जानकारी मिलने पर वह अरमान को देखने के लिए जिला अस्पताल दुर्ग जा रहा था, उसी समय हिंदी भवन के सामने आरोपियों ने उसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करते हुए धारदार वस्तु से मारपीट किये जिससे प्रार्थी के सिर,आंख आदि में चोटे आई।
इसी तरह प्रार्थिया सुषमा कुंडे ने शिकायत दर्ज कराई की वह सिद्धार्थनगर दुर्ग में परिवार सहित रहती है और नगर निगम दुर्ग में ठेकेदारी में सफाई कर्मचारी का काम करती है। 5 जून की रात को बच्चों की बात में हुए विवाद को लेकर पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी नसो, अरमान एवं अन्य लोग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके पैर एवं सीने में किसी नुकीली चीज से वार किये। उसके देवर हरि कुंडे के पेट में भी नुकीली चीज से वार किये जिसे शासकीय अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। बीच बचाव करने आई उसकी पुत्री रिंकी कुंडे ,उसके भतीजे युवराज कुंडे, जेठानी धन्जो कुंडो के साथ भी मारपीट की गई। दोनो ही पक्ष के खिलाफ पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।