“दिल्ली के नरेंद्र… दुर्ग के गजेंद्र” के नारों से गूंजा सुशासन तिहार

दुर्ग में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में उस वक्त माहौल जोशीला हो गया, जब युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने “दिल्ली के नरेंद्र… दुर्ग के गजेंद्र” के नारे लगाए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज दुर्ग जिले को करोड़ों रुपये की सौगात देने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


सुशासन तिहार के मंच से विकास कार्यों और नई घोषणाओं को लेकर भी चर्चा रही, वहीं कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे कार्यक्रम में देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *