ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। चोरी करने के बाद ई रिक्शा को बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की ई रिक्शा बरामद की गई है।आरोपियों ने वर्ष 2024 में उर्स में लेकर दौरान ई रिक्शा को चोरी किया था। आरोपी चोरी की ई रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रताप गोस्वामी निवासी बॉम्बे आवास उरला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून 2024 की रात को वह अपने परिवार के साथ ई रिक्शा सीजी 07 सी क्यू 8647 से पुराना बस स्टैंड दुर्ग स्थित उर्स मेले में आया हुआ था। ई-रिक्शा को कचहरी गेट के पास खड़ी करने के बाद लॉक कर परिवार सहित उर्स देखने चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो ई रिक्शा गायब थी। आसपास पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लाल रंग की ई रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम चाणक्य कुमार निवासी ग्राम बोरी नगपुरा तथा गोविंद यादव निवासी कोसा नगर मार्केट सुपेला बताया। पूछताछ में आरोपियों ने उर्स मेले से ई रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *