फेक मैरिज कार्यक्रम, पुलिस में संचालक को किया गिरफ्तार

दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत कोशी एयरो क्लब एंड रिसॉर्ट में प्रस्तावित फेक मैरिज थीम कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद प ने कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यक्रम के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि इस तरह के आयोजन हिंदू रीति-रिवाजों और विवाह जैसे पवित्र संस्कार का मजाक उड़ाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 मई को विवाहित जोड़ों के लिए आयोजित किया जाना था। हिंदू युवा मंच ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम पर रोक लगाने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट मैनेजर ब्रह्मदत्त पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *