महापौर के पीछे छाता लेकर चला जवान, VIP कल्चर पर बवाल

दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। निरीक्षण दौरे के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हथियारबंद पुलिस जवान उनके पीछे-पीछे छाता लेकर चलता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि 26 मई को महापौर औद्योगिक नगर वार्ड 17-18 स्थित शक्ति नगर तालाब के निरीक्षण पर पहुंची थीं। इसी दौरान बनाया गया वीडियो खुद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया।


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर VIP संस्कृति और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। NSUI नेता वरुण केवल्तानी ने इसे गलत बताते हुए कहा कि “जनता जनप्रतिनिधि चुनती है, कोई राजा-रानी नहीं। पुलिस वर्दी सेवा और अनुशासन का प्रतीक है, जवानों से छाता पकड़वाना गलत संदेश देता है।”

Durg #AlkaBaghmar #VIPCulture #ViralVideo #DurgNews #Police #NSUI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *