ईद अल-अजहा आज गौसुलवरा मस्जिद में होगी सुबह 9.15 बजे नमाज

दुर्ग। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर ईदगाह मैदान एवं मस्जिदों में नमाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ईद की नमाज आज अदा की जाएगी। गंजपारा ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह 7:30 बजे होगी। गौसुलवरा मस्जिद बोरसी में ईद की नमाज सुबह 9:15 बजे होगी। गौसुलवरा मस्जिद में हाफिज मजहर आलम नमाज पढ़ाएंगे। इसी तरह जामा मस्जिद दुर्ग में सुबह 8:30 बजे, तकिया पारा मैदान दुर्ग में ईद की नमाज सुबह 7:00 बजे होगी केलाबाड़ी नूरी मस्जिद में सुबह 7:00 बजे, तितुरडीह मदीना मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद अल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। जयंती नगर मस्जिद में नमाज सुबह 8:30 बजे, गांधीनगर मस्जिद बहारे शरियत में सुबह 7:00 बजे नमाज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *