दुर्ग। घर की अलमारी में हार एवं झुमका नुमा टॉप्स को डिब्बे मे रखकर बैग में संभाल कर रखने के बावजूद अज्ञात आरोपी ने जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पद्मावती साहू मीनाक्षी नगर निवासी है। 21 अप्रैल की रात को उसने अपने भांजे की शादी में ग्राम खुरसुल अपने पति एवं बेटे के साथ कार में गई थी। शादी से वापस आने के बाद उसने अपने पहने हुए जेवर सोने का हार एवं सोने का झुमका नुमा टॉप्स को बेडरूम की दीवार में बनी अलमारी में एक डिब्बेव बैग में रखकर संभाल कर रख दिया था।बीच-बीच में वह अपने अन्य सामान निकालने के लिए अलमारी खोलती रहती थी। कुछ दिन पूर्व से अलमारी का पल्ला ढंग से बंद नहीं हुआ था। इसी बीच वह घर से बाहर आना-जाना कर रही थी। कभी घर का ताला, दरवाजा, खिड़की आदि नहीं टूटा था। 15 मई को वह अपने पड़ोसी के यहां शादी में जाने के लिए जब अलमारी खोलकर बैग को निकाल कर देखी तो नेकलेस एवं कान के टॉप्स नहीं थे। आसपास तलाश करने के बाद प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।चोरी गए जेवरात की कीमत 45,000 रुपए आंकी गई है।