अधिक लाभांश का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। फर्जी निवेश योजना के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने ऑनलाइन निवेश एवं अधिक लाभांश का झांसा देकर प्रताप से 13 लाख 70000 रुपए की धोखाधड़ी की थी फर्जी कंपनी के बैंक खातों में आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से रकम जमा कराकर आरोपी द्वारा ठगी की गई थी आरोपी राजेंद्र कुमार ताम्रकार निवासी जवाहर नगर वार्ड 18 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दीपक जैन निवासी गंज पारा ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में आरोपीगण द्वारा फॉरेक्स ट्रेडिंग एवं निवेश कंपनी में अधिक लाभांश दिलाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई गई थी। आरोपियों द्वारा निवेश की गई राशि पर प्रतिमाह लाभांश मिलने तथा मूलधन सुरक्षित रहने का प्रलोभन दिया गया था। अलग-अलग तिथि में आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 13,60,000 रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए थे। कुछ समय बाद कंपनी बंद हो गई तथा प्रार्थी को न तो लाभांश प्राप्त हुआ और न ही जमा राशि वापस की गई। मामले की जांच पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार ताम्रकार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी निवेश योजना संचालित कर लोगों से रकम जमा करना स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *