65 लाख रुपए मूल्य के 15000 लीटर शराब की नष्टीकरण

दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा पिछले 10 वर्षों से थाने में मल खाना में जमा लगभग 65 लाख रुपए मूल्य के 15000 लीटर शराब की नष्टीकरण की गई। विशेष कमेटी बनाकर नष्टीकरण किया गया है। थाना परिसरों में वर्षों से रखी जब्त मदिरा के कारण स्थान की कमी एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में आबकारी एवं अन्य प्रकरणों में वर्षों से जब्त मदिरा रखी हुई थी जिसके कारण थाना परिसरों में स्थान की कमी की स्थिति निर्मित हो रही थी। लंबे समय से मदिरा रखे होने के कारण थाना परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही थी जिसमें इस थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई थी। साथ ही थाना परिसर में आने वाले प्रार्थियों एवं आम नागरिकों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में निर्णय उपरांत जब्त मदिरा के नष्टीकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस क्रम में 15 मई को न्यायालय के अनुमति प्राप्त होने के उपरांत कुल 480 प्रकरणों में जब्त लगभग 65 लाख कीमत की मदिरा का नष्टीकरण किया गया है।इस कार्रवाई में जिले के समस्त थाना चौकी पुलिस स्टाफ,न्यायालयीन शाखा, आबकारी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *