सुने आवास का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी

दुर्ग। घर में ताला लगाकर अपने पति और दोनों बच्चों के साथ अपने बीमार पिता को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया ग्राम रसमड़ा चौकी अंजोरा निवासी है। 7 मई की शाम को अपने घर में ताला लगा कर अपने पति और दोनों बच्चों के साथ पिता को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज हुई थी। दूसरे दिन सुबह अपने घर वापस आई तो देखी घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखे तो अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रख दो नग सोने के एयरिंग, दो सोने के कान के टॉप्स, 5 नग सोने की पत्ती, एक चांदी का कमरबंद, चार नग पायल एक नग सोने की नाक फूल्ली की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *