अलग-अलग हुई कटर बाजी में दो युवक घायल

दुर्ग। उतई थाना अंतर्गत दो अलग-अलग जगह पर कटर बाजी की घटना हो गई। दोनों ही मामले में घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बीती रात मरोदा में घर के बाहर बैठे युवक सुजल सिंह पर अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया और धारदार कटर से लगातार वार किया। इससे सुजल के छाती, हाथ, पैर में गहरी चोटे आई और उसे गंभीर स्थिति में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। इसी तरह एक अन्य मामले में पुरानी बात को लेकर जोरा तराई निवासी निकेश सिक्का पर एक अपचारी बालक ने कटर से वार कर दिया। इससे निकेश को चोटे आई और उसे तत्काल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के बाद अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *