शराब दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। उतई स्थित शराब दुकान में गये प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रितेश ठाकुर मजदूरी का काम करता है। 26 अप्रैल को वह अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 ए एम 5886 से ग्राम सिर्री से उतई दारू भट्टी शराब खरीदने के लिए आया हुआ था। 12:30 बजे शराब भट्टी उतई के सामने उसने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी किया था तथा हैंडल लॉक नहीं किया था।शराब खरीदने के बाद जब वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 20000 रुपए आंकी गई है। आसपास तलाश करने के बाद जब उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *