अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। उतई थाना अंतर्गत दो अलग-अलग जगह पर खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। दोनों ही मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रुपराम पेंटिंग का काम करता है। 21 अप्रैल की शाम को 7:00 बजे वह अपने भतीजे को लेकर सब्जी लेने उतई मंगल बाजार गया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर सीजी 07 सी यू 4229 को मार्केट के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने चल गया था। थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल खड़े किए जगह पर नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत 50000 रुपए आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी ललित कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। 20 अप्रैल की शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 बी बी 1625 से अपने परिचित निरंजन साहू के घर डुमरडीह गया हुआ था। वहां से वह मछली खरीदने उतई शराब भट्टी के पास गया हुआ था।मछली खरीदने के बाद वह जब मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है। दोनों ही मामले में उतई पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *