तीन अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी से के मारपीट, आई चोट

दुर्ग। युवक के साथ तीन अज्ञात आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए महिमा अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ था 115(2), 296,3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लिखेद्र सिंह वर्मा कंप्यूटर की कोचिंग करने गांधी कंप्यूटर सेंटर ओम परिसर में आया हुआ था। 20 अप्रैल को कंप्यूटर सेंटर से वह वापस साईं नगर जा रहा था ।शाम लगभग 5:30 बजे सूर्य नगर सोनकर बाड़ी उरला रोड में किरण ब्यूटी पार्लर के पास जब वह पहुंच कर मोमोज खरीद रहा था उसी समय अज्ञात तीन आरोपी आए और बिना कारण गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *