पूर्व CM भूपेश बघेल के निवास में मना निकिता मिलिंद का जन्मदिन

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री निकिता मिलिंद ने अपना जन्मदिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में मनाया। इस अवसर पर दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने निकिता मिलिंद को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहें तथा अपने कार्यों से समाज और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती रहें।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *