पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक्टिवा की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत मालवीय नगर में सब्बरवाल पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक्टिवा की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुमित सारथी 13 अप्रैल की रात को अपनी स्कूटी एक्टिवा सी जी 07 सी जेड 0519 को मालवीय नगर सब्बरवाल पेट्रोल पंप के पास खड़ी करने के बाद थोड़ी दूर पर खड़े रहकर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था।कुछ देर बाद घर जाने के लिए वह अपनी वाहन के पास गया तो देखा खड़े किए जगह पर गाड़ी नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के बाद जब उसकी स्कूटी एक्टिवा नहीं मिली। तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *