मरम्मत के बाद खारुन नदी की पुलिया लोगों के लिए प्रारंभ

दुर्ग। खारुन नदी पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल आम नागरिकों के लिए खोल दिए गए हैं। कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी की पुलिया का मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात पुन प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे नदी में स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य पिछले कुछ दिनों से चल रहा था, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। 17 अप्रैल को कार्य पूर्ण हो जाने के बाद दोनों पुल को आम नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया गये है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश एवं वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *