पुलिसकर्मी के बेटे पर चाकू से वार, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। कुछ अज्ञात आरोपियों ने पुलिसकर्मी के बेटे पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने टिकेश्वर यादव 25 वर्ष को किसी बहाने से फोन कर कातुल बोर्ड मैदान में बुलाया था। जब वहां पर टिकेश्वर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए ।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक के पिता भोलाराम साहू पुलिस विभाग में है और सी एफ बटालियन में पदस्थ है। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत, मोहन नगर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पतासाजी के लिए टीम लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *