प्रेम संबंध मे विवाद कर हत्या, आरोपी हिरासत में

दुर्ग। प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पदमनाभपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विवाद के चलते आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सघन जांच प्रारंभ कर दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू 27 वर्ष निवासी देंगरा पार जिला बालोद द्वारा अपनी परिचित यूनेश्वरी वर्मा 26 वर्ष निवासी खैरागढ़ को किराए के पुलगांव स्थित कमरे से अपने किराए के कमरे सुभाष नगर पद्मनाभपुर में लाया था। दोनों के मध्य आपसी विवाद एवं संदेह के कारण आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *