खड़ी ट्रक से जा टकराये मोटरसाइकिल सवार, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। चौकी अंजोरा थाना पुलगांव क्षेत्र में रोड पर खड़ी ट्रक से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी जा टकराये। इससे दोनों को चोटे आई। पति को अधिक चोट आने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़िता की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 122, 177, 125, 285 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि संतोषी साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 29 मार्च को अपने पति दुर्गा राम साहू के साथ मोटरसाइकिल सीजी 07 ए डब्ल्यू 6429 में सवार होकर अपनी बहन के घर ग्राम गनियारी से अपने घर रसमड़ा जा रहे थे। मुख्य मार्ग मेन रोड के बीचो-बीच ट्रक सीजी 22 जे 7999 के चालक ने लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से अपनी ट्रक को खड़ी कर दिया था। ट्रक के रोड में खड़ी होने की किसी प्रकार से कोई सूचना, संकेत, लाइट की भी व्यवस्था नहीं थी। अंधेरा होने के कारण दुर्गाराम साहू को उक्त ट्रक नहीं दिखा और दोनों पति-पत्नी ट्रक से जा टकराये। इससे प्रार्थिया संतोषी साहू के पति को अधिक चोटें आई और उसे हाईटेक अस्पताल भिलाई में ले जाकर भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *