आवास का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। सुने आवास का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आभूषण की बिक्री की रकम 4500 रुपए जब्त किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान पुलिस ने की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को प्रार्थी अमरजीत सिंह निवासी आशा नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात आरोपी ने उनके सुने आवास में प्रवेश कर हीरे, सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम की चोरी कर ली है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया था। सीसीटीवी फुटेज का सुक्ष्म विश्लेषण कर संदेही की पहचान की गई। 17 मार्च को संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र पाल गौतम उर्फ़ राहुल सागर निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *