दुर्ग। कंपनी के वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा ही चोरी की घटना अंजाम दिया गया था।22000 रुपए कीमत के मशीन पार्ट्स को पुलिस ने बरामद किया है।
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी स्थित एस जे ग्रुप स्टार एक्स मिनिरल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक ने वर्कशॉप से मशीन पार्ट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में लिया था। इस मामले में पुलिस ने संदेही कर्मचारी आयोन कोनेर एवं चंदन घोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वर्कशॉप से मशीन पार्ट चोरी कर उसे छिपा कर रखना स्वीकार किया। दोनों ही आरोपियों आयोन कोनर निवासी ग्राम कुसुम जिला पूर्व वर्धमान पश्चिम बंगाल हाल निवास ग्राम ठेलका डीह कंपनी परिसर तथा चंदन घोष निवासी ग्राम सलिन्दा जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल हाल मुकाम ग्राम जेवरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।