जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 4 अप्रैल को मतदान

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ का द्वि वार्षिक चुनाव सत्र 2026- 28 के 10 पदाधिकारी एवं 7 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पुन प्रारंभ हो गई है। 25 मार्च को प्रत्याशी गण द्वारा प्रस्तुत नामांकन प्रपत्रों की स्कूटनी होगी। 27 मार्च को शाम 4:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय रहेगा। इसके बाद शेष विधि मान्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान 4 अप्रैल शनिवार को अधिवक्ता संघ के बार रूम नंबर 4 के पीछे सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। परिणाम 5 नवंबर रविवार को सुबह 9:00 बजे से मतों की गणना कर पदाधिकारी प्रत्याशियों की घोषणा एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा । 6 अप्रैल की सुबह 9:00 से कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी और घोषणा के बाद प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *