भिलाई साई बाबा मंदिर डकैती: पुलिस के दावे फेल, 7 नकाबपोश अब तक फरार

भिलाई के साई बाबा मंदिर में लाखों की डकैती… CCTV काटे, गार्ड को बंधक बनाया, लेकिन अब तक खाली हाथ पुलिस! आखिर जिम्मेदार कौन?

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित साई बाबा मंदिर में हुई बड़ी डकैती ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात 7 नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुसे, सबसे पहले CCTV के तार काट दिए और ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बेरहमी से पीटकर नाइलॉन की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।इसके बाद बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में आराम से वारदात को अंजाम दिया और चांदी के सिक्के, साई बाबा की मूर्ति के पीछे लगी चांदी की डिजाइन और छोटी मूर्ति के ऊपर लगी चांदी की छतरी समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है और उच्च अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के माने तो कुछ आरोपी पुलिस के घेरे मे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *