भिलाई में छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 8 फरवरी को

भिलाई, छत्तीसगढ़।सतनाम समिति भिलाई नगर द्वारा आगामी 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रीशाली क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिससे ग्रामीण अंचल के समाजजनों को अपने ही क्षेत्र में सहभागी होने का अवसर मिलेगा।आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजक दिलीप कुर्रे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास बाबा की पूजा-अर्चना से की जाएगी। इसके पश्चात युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे आयोजन भिलाई-दुर्ग शहरों में होते रहे हैं, जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का पहुंचना कठिन होता था—इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही समाज के अनेक विशिष्ट जन भी समारोह में शामिल होंगे। आयोजन में समाजजनों के लिए खान-पान की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि इस सफल आयोजन के बाद भविष्य में इसे और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में अध्यक्ष दिलीप कुर्रे, अध्यक्ष डी.आर. गुलशन, उपाध्यक्ष राजकुमार चतुर्वेदी, महासचिव गंगा प्रसाद राय, कोषाध्यक्ष किशन टंडन, संरक्षक नेतराम बारले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हुप सिंह कोसरिया, लोकनाथ बघेल, मदन कोसरे, कमलेश खुटेल, राजेंद्र बंजारे, तथा सदस्य जितेंद्र देशलहरा, श्यामलाल कुर्रे, रेवाराम कोसरे, सुरेश कुमार जोशी सहित अनेक समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।सतनाम समिति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *