गोविंद पाल के बंगला कविता संकलन पुस्तक हुआ विमोचन

दुर्ग। ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार गोविन्द पाल का निर्वाचित श्रेष्ठ बांग्ला कविता संकलन पुस्तक का विमोचन कोलकाता बुक फेयर – 2026 के अवसर पर 29 जनवरी को देश के प्रख्यात लेखिका बेबी हालदार के द्वारा सम्पन्न हुआ। विमोचन समारोह कोलकाता के ज्ञानोदा प्रकाशन की ओर से प्रकाशक विमल माईती ने करवाया एवं ज्ञानोदा पब्लिकेशन की ओर से गोविन्द पाल को प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। मध्यबलय पत्रिका के संपादक दुलाल समाद्दार, सामान्था पत्रिका के संपादक हरिदास बाला, प्रख्यात कथाकार, गीतकार व उपन्यासकार संतू सरकार, कवि पल्लव चटर्जी, आर एन देबनाथ, बाल साहित्यकार सपन पाल, प्रकाश मंडल के अलावा स्थानीय कवि साहित्यकार लोग भी इस विमोचन समारोह में उपस्थित रहे ।
गोविन्द पाल के पुस्तक विमोचन पर मुक्तस्वर के मीडिया प्रभारी व प्रचार सचिव जाविद हसन(भाई जान), अर्जुन मंडल, मुक्तस्वर के महासचिव नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, उपाध्यक्ष शीश लता शालू, व मनोज कुमार शुक्ल, उप सचिव शंकर भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष – संतोष जाटव जालौनी , संयोजक – वासुदेव भट्टाचार्य, सोनिया सोनी, संरक्षक रजनीकांत श्रीवास्तव, डाॅ. सुचित्रा शर्मा, डाॅ. अमर शर्मा, नेहा वार्ष्णेय, समाज सेवी विमान भट्टाचार्य आदि ने गोविन्द पाल को बधाईयाँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *