मंत्री विजय शर्मा के बुलावे पर गजेंद्र यादव पत्रकारों के सामने आएगे , सियासी हलचल तेज

दुर्ग। प्रदेश की राजनीति में हलचल तब तेज हो गई जब गृहमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को लेकर अचानक बुलावे की चर्चा सामने आई। इसी कड़ी में गजेंद्र यादव का पत्रकारों के सामने आना अब चर्चाओं का बड़ा विषय बन गया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया सर्कल तक इस मुलाकात और प्रेस वार्ता के मायने तलाशे जा रहे हैं।इसी बीच भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में रविवार, 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही है। प्रेस वार्ता को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा संबोधित करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।माना जा रहा है कि इस प्रेस वार्ता में संगठन और राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात हो सकती है। गजेंद्र यादव की मौजूदगी ने पहले ही सियासी तापमान बढ़ा दिया है, जिससे पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने लोकतंत्र के सजग प्रहरी पत्रकारों से प्रेस वार्ता में उपस्थित रहने की अपील की है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मंच से क्या बड़ा संदेश दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *