किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को थाना में दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में बालिग हुई युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2023 जब वह नाबालिग थी तब बहला फुसलाकर चार आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी द्वारा इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *