गणतंत्र दिवस पर पुराना बस स्टैंड से निकलेगी बाइक रैली

दुर्ग।जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित कार्यालय पुराना बस स्टैंड दुर्ग के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का पावन पर्व सानंद संपन्न किया जाएगा। प्रातः 9:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक राठी उपाध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कर कमलो से झंडा रोहण का कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश देश लहरा समाजसेवी द्वारा किया जाएगा ।इस अवसर पर अतिथि गणों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुराना बस स्टैंड दुर्ग से बाइक रैली तिरंगा झंडा लेकर पूरे शहर का भ्रमण करती हुई पुराना बस स्टैंड पहुंचेगी। उक्त जानकारी रऊफ कुरैशी अध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित दुर्ग ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *