दुर्ग। पदमानाथपुर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम संतोष हरपाल (उम्र 50 वर्ष) निवासी रायपुर नाका, दुर्ग बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर पीड़िता ने थाना पदमानाथपुर पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से तीन शादियां कर चुका है।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 74 व 126 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।