दुर्ग। कचहरी चौक दुर्ग में कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125( ए), 281(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दीपक कुमार मंडावी थाना गुंडरदेही जिला बालोद निवासी है। 18 जनवरी को वह अपने घर से मोटरसाइकिल पल्सर सीजी 24 यू 4691 में बीएसपी ड्यूटी करने दुर्ग होते भिलाई की ओर जा रहा था। कचहरी चौक दुर्ग सिग्नल के पास पहुंचा था, ग्रीन सिग्नल होने पर जब वह आगे बड़ा तब सामने से रॉन्ग साइड आ रही कार सीजी 07 बीटी 2131 के चालक ने कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिससे वह दूर जा गिरा। इस घटना में प्रार्थी को चोटे आई वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।