शुभम के मार्ट के पास देर रात गुंडागर्दी, गाली-गलौज कर युवक से बेरहमी से मारपीट

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम के मार्ट के पास देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। तीन अज्ञात आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आई हैं।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार शुभम सुकतेल, जो एमए की पढ़ाई कर रहा है, अपने जीजा मुनेश्वर देशमुख के घर सुभाष नगर दुर्ग में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
घटना 14 जनवरी की रात करीब 11 बजे की है, जब शुभम अपने जीजा मुनेश्वर देशमुख और भाई डोमेन सुकतेल के साथ भोजन के लिए ढाबा जा रहा था। शुभम के मार्ट के पास पानी पीने के दौरान महाराज चौक की ओर से आई सिल्वर रंग की कार से उतरे तीन अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर हाथ-मुक्के व ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *