किशोरी को भगाकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दी सजा

दुर्ग। किशोरी को भगाकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अनीश दुबे की कोर्ट ने आरोपी रोशन अंचल को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास,1000 रुपए अर्थ दंड तथा अर्थ दंड न दे पाने पर 1 वर्ष के अतिरिक्त कारावास, धारा 366 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास, धारा 344 के तहत 1 वर्ष सश्रम कारावास, धारा 506 के तहत एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती रूप वर्षा दिल्लीवार ने पैरवी की थी।

13 वर्षीय पीड़िता के परिवार वाले एवं आरोपी के बीच जान पहचान थी। 14 मई 2024 की शाम को किशोरी घर से विवेकानंद नगर निगम भवन के पीछे गार्डन जाने के लिए निकली थी। इस दौरान वार्ड नंबर 49 योगी नगर पदमनाभपुर निवासी आरोपी रोशन आंचल किशोरी को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देते हुए उसकी सहमति के बिना गड्डी गोदाम नागपुर लेकर गया और वहां किराए के मकान में रहने लगा था। कुछ दिन बाद आरोपी ने किशोरी को अपनी नानी के घर ग्राम दाउ कापा जिला मुंगेली ले जाकर रखा। इस दौरान लगातार आरोपी उसके साथ दैहिक शोषण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *