स्थायी वारंट आरोपी को सीहोर से आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। 27 वर्ष पुराने केस के स्थाई वारंट आरोपी को आरपीएफ दुर्ग ने सीहोर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरपीएफ दुर्ग प्रभारी एसके सिन्हा ने बताया कि महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान के तहत दुर्ग पोस्ट प्रभारी द्वारा टीम गठित की गई थी। पुलिस ने लगभग 27 वर्ष पूर्व एक प्रकरण के आरोपी दिलीप कुमार उमा नारे 47 वर्ष पिता सुखदेव उमा नारे निवासी सिली निकेतन स्कूल के सामने, कुमार मोहल्ला बैरागढ़, थाना बैरागढ़, जिला भोपाल के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। टीम ने 5 जनवरी को वारंट में भोपाल के दिए गए पते पर वारंटी के पिता से संपर्क कर आरोपी के सीहोर के अवनी ढाबा में कार्य करने की सूचना पर सीहोर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *