किशोरी ने घर में लगाई फांसी, युवक ने भी दी जान

दुर्ग। थाना मोहन नगर एवं थाना पुलगांव क्षेत्र में फांसी लगाने के मामले हुए हैं। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना मोहन नगर अंतर्गत बौद्ध कुटीर के पास शंकर नगर में एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय निष्ठा गोस्वामी पिता अनिल गोस्वामी शुक्रवार की दोपहर को पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में गई हुई थी। दोपहर में उसका दरवाजा बंद था। परिवार वालों ने खटखटाया तो देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पास सुसाइडल नोट भी मिला है जिसमें उसने माता-पिता से कहा है कि वह उन्हें माफ कर दे।

इसी तरह थाना पुलगांव अंतर्गत ग्राम पोटिया में 18 वर्षीय युवक उदयभान चंदनिया पिता बेक लाल चंदनिया ने शुक्रवार की दोपहर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने बताया कि उदयभान बेरोजगार था और नौकरी की तलाश में लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *