चाकु लहरा कर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। आम जगह पर चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बटन वाला धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा रोड सब्जी मंडी दुर्ग में बाम्बे आवास उरला निवासी आरोपी जय पटेल अपने पास बटन वाला धारदार चाकू रखा हुआ है और आने जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डरा धमका रहा है इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जय पटेल 19 वर्ष निवासी बाम्बे आवास उरला को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *