नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, अपराध दर्ज

दुर्ग। पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। नौकरी नही लगने के बाद भी रुपए वापस नहीं किया।13 साल बाद शिकायत पर से उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी कमल सिंह साहू निवासी ग्राम पोस्ट डुन्डेरा (गायत्री नगर) थाना उतई का रहने वाला है। सन 2012 में जिला बलोदा बाजार मे पुलिस की भर्ती निकली थी। जिसमें कमल सिंह साहू के बेटे देवेन्द कुमार साहू को नौकरी लगाने शोभाराम साहू मोरिद निवासी ने अपने झासा में लिया। शोभाराम साहू ने पुलिस की नौकरी लगाने के लिए तीन लाख पच्चास हजार रुपये देने की शर्त रखी। कमल सिंह ने 8 जून 2012 को तीन लाख पच्चास हजार रुपये शोभाराम को दिया था, जिसकी लिखा पढ़ी भी हुई थी और पैसा ट्रांसफर की एटीएम रसीद भी है। लेकिन दो तीन साल बीत जाने के बाद भी बेटे का नौकरी नही लगी तो पैसा को वापस माँगा लेकिन पैसा को वापस नहीं किया। कमल सिंह साहू द्वारा लगातार पैसा की मांग करने पर स्टाम्प में लिखित में दिया कि दो किस्त में पैसा वापस करूँगा, जिसमें पहला किस्त 1 अक्टूबर 2015 को तथा दूसरा किस्त 1 मार्च 2016 तक पूरा पैसा वापस करूँगा बोला था। लेकिन आज तक एक रुपए भी उसके द्वारा वापस नहीं किया गया। पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *