घर में चोरी का मास्टरमाइंड निकला सगा भाई, जामुल पुलिस ने जेवर-नगदी सहित 3 आरोपियों को दबोचा

दुर्ग। मौके का फायदा उठाते हुए अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम की चोरी करने वाले प्रार्थिया के भाई को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सहित चोरी का सामान गिरवी रखने वाले ज्वेलरी संचालक को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुरेश साहू प्रार्थिया का सगा छोटा भाई है।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, बच्चों की चेन एवं नगदी 70,000 रुपए को जब्त किया है।
प्रार्थी सन्नी साहू निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने जामुल थाना में 14 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 दिसंबर को वह बाहर गया हुआ था। घर में प्रार्थी की पत्नी अकेली थी। ग्राम संबलपुर थाना डोंगरगढ़ से उसका साला सुरेश साहू घर पर आया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी सामान लेने बाजार चली गई थी। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली थी। कुल सामानों की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इस प्रकरण में पुलिस को प्रार्थी के साले सुरेश साहू पर संदेह हुआ। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सुरेश साहू को पकड़ कर पूछताछ में लिया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी सुरेश साहू ने बताया कि उसने अपने साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ मिलकर सोने के जेवरात की चोरी की और उसे पावर हाउस स्थित सतीश ठोसर ज्वेलर्स के यहां गिरवी रख दिया था। चोरी की नगदी रकम को जुआ में हारना बताया। पुलिस ने आरोपी सुरेश साहू निवासी ग्राम संबलपुर थाना डोंगरगढ़, खिलेश्वर देशमुख निवासी पुरानी बस्ती मंगल मार्केट कोहका तथा सतीश ठोसर निवासी अम्रपाली वनांचल सिटी जामुल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दाखिला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *