उज्जैन। शहर के प्रतिष्ठित दुकानों द्वारा बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ में मिलावट या खराब पाए जाने की कई शिकायतें आज कल बाजार में ज़्यादा आ रही हैं, उसी प्रकार की शिकायत एक ग्राहक ने ग्राहक पंचायत उज्जैन के जिला सचिव नितिन बीजापारी से की जिसमे उनने बताया की कल उनके द्वारा केक एंड क्राफ़्ट्स से बच्चों के खाने के लिए बेकरी के आइटम ख़रीदे गए, जिसमे से घर जा कर खोलने पर बहुत बदबू आ रही थी तथा ग्राहक द्वारा दुकानदार को इस बात से अवगत कराया गया तो उनका कहना था की हमारे सारे सामान इंदौर से आते हैं और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते, जिसके बाद ग्राहक ने अ भा ग्राहक पंचायत से संपर्क किया, ग्राहक पंचायत के नितिन बीजापारी द्वारा मुख्य जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा से संपर्क करके उन्हें घटना से अवगत कराया गया। जिस पर शर्मा जी द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर अपनी टिम के साथ दुकान का पूरा अवलोकन किया जिसमे साफ़ सफ़ाई में कमी पाए गई, तथा जाँच हेतु नमूना जब्त करते हुए पंचनामा बनाया। साथ ही फ्रीगंज में ही स्थित साईं दाल बाफ़ले रेस्टोरेंट और राजकुमार रेस्टोरेंट से भी खाद्यान सामग्री के सैंपल लिए गए।
आशिफ खान उज्जैनी, मध्यप्रदेश