मुक्तिधाम के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े चोरी

दुर्ग। दाह संस्कार के लिए हरना बांधा मुक्तिधाम पहुंचे प्रार्थी की मोटरसाइकिल अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ज्ञानेश्वर चंद्राकर प्राइवेट काम करता है। 5 दिसंबर की दोपहर को वह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सीजी 07 एपी 2908 को लेकर हरना बांधा मुक्तिधाम के अंदर दाह संस्कार के लिए गया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी को लॉक करके सामने खड़ी कर दिया था।थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 20000 रुपए आंकी गई है। अपने स्तर पर पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *